Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड में 4 अभियुक्त गिरफ्तार।


बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड में 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

Ghaziabad News
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में बीती 4 तारीख को बुजुर्ग दंपत्ति अशोक जैदका और उनकी पत्नी मधु की हत्या कर दी गई थी। हत्या काफी बेरहमी से सिर पर हथौड़े से हमला करके की गई थी। मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दंपत्ति के नौकर और बाइक शोरूम के मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे दंपत्ति का नौकर सुंदर इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। जिसने बुजुर्ग दंपत्ति के घर कई वर्षों तक नौकरी की थी।इसके एवज में बुजुर्ग दंपत्ति ने उसे रहने के लिए घर भी दे रखा था। मगर नौकर सुंदर को लगता था कि इतने वर्षों बाद भी उसे कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके अलावा बुजुर्ग दंपत्ति का व्यवहार सुंदर के साथ ठीक नहीं था। कुछ समय पहले सुंदर को नौकरी से निकाल दिया गया था। जिससे वह गुस्से में आ गया था। इसलिए सुंदर ने बुजुर्ग दंपत्ति से बदला लेने के लिए प्लान बनाया था। सुंदर ने बुजुर्ग दंपति के पड़ोस में रहने वाले कबाड़ी आजाद और अपने एक साथी अतुल के साथ मिलकर दिवाली की रात बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 
पुलिस के मुताबिक सुंदर का साथ रोहित नरूला ने भी दिया था। रोहित नरूला एक शोरूम का मालिक है। रोहित नरूला और मृतक दंपति आपस में परिचित थे। दंपत्ति ने मोटी रकम बतौर उधार रोहित नरूला को दे रखी थी।रोहित नरूला उस उधारी की रकम को नहीं चुकाना चाहता था।इसलिए उसने सुंदर की मंशा पता चलते ही सुंदर को रुपए का लालच दिया था। और दंपति की हत्या करने के लिए उकसाया था।मामले में आरोपी सुंदर और रोहित नरूला समेत चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0 नि0 देवपाल सिंह पुण्डीर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, उ0नि0 श्री मोहित कुमार SOG टीम SP CITY GZB, उ0नि0 सुरेन्द्र सिह थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, उ0नि0 श्री विपिन कुमार थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, है0का0 1474 सत्यवीर तालान SOG टीम SP CITY GZB, है0का0 705 राजेन्द्र सिह थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, है0का0 1277 मोनू. SOG टीम SP CITY GZB, का0 276 विनित लाम्बा थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, का0 1546 रोहित कुमार थाना सिहानीगेट गाजियाबाद, का03076 अखिलेश SoGटीम SP CITY GZB, का0 विवेक भारद्वाज SOG टीम SP CITY GZB शामिल रहें।
close