Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में महिला से चाकू की नोक पर लूट।


लोनी में महिला से चाकू की नोक पर लूट।

Ghaziabad News
लोनी कोतवाली क्षेत्र की शरद सिटी कालोनी में रविवार सुबह नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से चाकू की नोक पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू का हत्था मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

लोनी विधानसभा के अंतर्गत सिल्वर सिटी कालोनी के कृपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उनकी माता लीलावती घर पर अकेली थी। एक नकाबपोश युवक घर के अंदर पहुंचा। उसने पिता के संबंध में जानकारी की। इससे पहले वह कुछ बोलती उसके दो साथी घर में घुस आए। एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू रखकर घर में रखे रुपयों की जानकारी की। विरोध करने पर चाकू लगने से उनका हाथ लहुलुहान हो गया। बदमाशों ने घर में रखे 15 हजार रुपए, एलसीडी टीवी, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कागजात लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गढ़ी सब्लू रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कालोनी के दो मुख्य रास्ते हैं। दोनों रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। गाड़ी के नंबर से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रजनीश कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सिल्वर सिटी कालोनी में मकान काफी दूर-दूर बने हुए हैं। प्रतीत होता है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
close