भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।
आज भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लोनी शाखा कार्यालय पर किया गया, जिस में मुख्य रुप से बैठक में उपस्थित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन के श्रम अधिकारी श्रीमान शिवनारायण जी, उनके साथ श्रमिक विभाग के इंस्पेक्टर श्रीमान वीके मिश्रा जी, के साथ भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद जिला मंत्री श्रीमान विजेंद्र जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे, बैठक में भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ऑटो यूनियन से जुड़े हुए ऑटो चालक भाई उपस्थित रहे, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन के अधिकारियों द्वारा मजदूर भाइयों को मजदूरों के हित में निकलने वाली केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं का सीधा कैसे लाभ प्राप्त हो उसको लेकर बैठक में उपस्थित सभी मजदूर भाइयों को जानकारी दी, बैठक में भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद जिला मंत्री बिजेन्द्र जी बैठक को संबोधित करते हुए कहां, भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा की टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने बहुत ही कम समय में लोनी के अंदर इस स्तर पर संगठन को खड़ा किया है जो वास्तव में ही तारीफ के काबिल है, इससे लोनी के प्रत्येक मजदूर भाइयों को मजबूती मिलेगी, संगठन की बैठक में कुछ नए पदों की भी जिला मंत्री श्रीमान विजेंद्र जी द्वारा नियुक्ति की गई जिसमें भाई टीटू यादव जी को ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ लोनी शाखा संयुक्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया साथ ही गौतम पोद्दार जी को ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ लोनी शाखा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया,
बैठक के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया गया.
आज भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख बैठक के साथ में सदस्यता अभियान भी चलाया गया इसमें बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ली सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा मंत्री सुशील श्रीवास्तव जी ने कहा भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा मजदूरों के हित में कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है लोनी में संगठन की शाखा से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ताओं व मजदूर भाइयों के लिए संगठन हमेशा तत्पर कार्य करने के लिए खड़ा है, मैं लोनी शाखा मंत्री होने के नाते संगठन से जुड़े प्रत्येक मजदूर भाईयो को आश्वासन दिलाता हूं कि उनके हित के लिए साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए मैं तैयार हूं, बैठक में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद जिला मंत्री श्रीमान बिजेंदर जी, लोनी शाखा मंत्री सुशील श्रीवास्तव, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार, उपाध्यक्ष रूपेंद्र, प्रवीन, संयुक्त मंत्री टीटू यादव, कार्यालय मंत्री अच्छेलाल, कार्यकारिणी सदस्य सतीश शर्मा, सुशील मिश्रा, गौतम पोद्दार, आकाश राजपूत, भगवन सिंह, किशन पाल, राकेश, मोबिन मलिक, पप्पू गुप्ता, राजीव, के अलावा सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं व ऑटो चालक उपस्थित रहे.
