एमसीडी पर्यावरण सहायक यूनियन ने निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।
आज दिनांक 29 दिसम्बर 2020 को केशव चौक शाहदरा उत्तरी क्षेत्र उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर एमसीडी पर्यावरण सहायक यूनियन द्वारा निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष मोनी चंदेल जी ने की मंच का संचालक कुलदीप चंडालिया अध्यक्ष शाहदरा क्षेत्र ने किया जिसमें मुख्य रुप से मौजूद राष्ट्रीय बाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष यूनियन ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से निगम में लगे मजदूरों को लेकर आंदोलन करते चले आ रहे हैं लेकिन निगम में बैठे अधिकारी दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।आज निगम में कार्य करते हुए 20-20 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन किसी कर्मचारिय को नियमित नहीं किया गया नाही कोई कैशलेस कार्ड की सुविधा दी गई। जो कर्मचारी 2004 से परमानेंट माने गए थे, उनका भी बकाया एरियल आज तक नहीं दिया गया। कुलदीप चंडालिया जी ने कहा कि अब तो कर्मचारियों की सैलरी भी समय से नहीं दी जाती।
यह भी पढ़े:-मशहूर कार डिजाइनर दिनेश छाबड़िया (D.C.) को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
बिजेंदर बागड़ी जी ने कहा कि अगर निगम का यही रवैया रहा तो हम लोग लंबी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो अनिल चिड़ियाना जी ने कहा कि जल्द से जल्द कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, कैशलेस कार्ड की सुविधा दी जाए। जो कर्मचारी नियमित हो गए हैं उनका बकाया एरियल का भुगतान किया जाए। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जी ने भी धरने को संबोधित किया व कर्मचारियों से अपील की कि अपनी लड़ाई हमें खुद लड़नी पड़ेगी। राहुल टांक ने बताया कि अभी तक हमारे पास आई कार्ड भी नहीं है।
इन्हीं सब मांगों को लेकर उपायुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र से एक प्रतिनिधिमंडल मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उपायुक्त महोदय ने बताया कि आपकी तनख्वाह बहुत ही जल्द आप ही खाते पहुंच जाएगी साथ ही आपके बोनस के भी बिल बना दिए गए हैं और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, जिसको सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त साहब का धन्यवाद किया।
इस मौके पर मौजूद रहे मोनी चंदेल पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंदेल अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना, अनिल चिड़ियाना दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश पाल बेनीवाल, राजेश गांधी, विजेंद्र बागड़ी, सुनीता ढलोर, जोगिंदर वैद्य, सूरज धीमान, राकेश सूद, प्रमोद टाक, दयानंद टॉक, प्रमोद ऊंटवाल, जोगिंदर, राकेश धीमान, दिनेश चंडालिया, संजय चंदेल, महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना, नेहा बागड़ी, मधु टाक, संगीता , आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता वह सफाई कर्मचारी महिलाएं मौजूद रहे।

