Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


रविदास चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को रविदास मंदिर पर 644 वा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम मनाया गया

लोनी: राजीव गार्डन परमहंस कॉलोनी रविदास चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को रविदास मंदिर पर 644 वा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी का समिति के लोगों ने पुष्प माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत। संत शिरोमणि रविदास के जन्मोत्सव पर संस्था के द्वारा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

रविदास चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को रविदास मंदिर पर 644 वा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम मनाया गया


धर्मेंद्र त्यागी ने रविदास की जयंती पर प्रकाश डालते हुए बोधिसत्व महान क्रांतिकारी समाज सुधारक रविदास की जयंती पर सभी को मंगल कामनाएं की हार्दिक बधाई देते हुए  कहा रविदास का जन्म 1377 ईस्वी वाराणसी में हुआ था। रविदास ने ब्राह्मण धर्म के अनुसार उच्च कुल में जन्म नही लिया था। उस समय जातिवाद चरम सीमा पर था और भारत में बौद्ध धर्म खत्म हो गया था। जिसके कारण भी रविदास के पास अपने जाति पर गर्व करके ही सम्मान मिल सकता था। इसलिए रविदास ने सम्मान से जीने के लिए ही कहा था कि चमार जैसे चमड़ा में से मांस और वह सैरत किस प्रकार से चमड़ा मांस और रक्त से निर्मित सभी व्यक्ति चमार ही है, लेकिन रविदास ने जातिवाद का घोर विरोध किया था और जाति खत्म करके सभी को एक समान इंसान बनाने के लिए ब्राह्मण व्यवस्था के खिलाफ कठोर आंदोलन किया। उन्होंने अंधविश्वास को खत्म किया और उनकी मृत्यु 1520 में वाराणसी में हो गई। रविदास ने ऊंच-नीच छोट बटाई को समाप्त करने पर जोर दिया।


इस मौके पर मुख्य रूप से हरेंद्र धामा, भाजपा नामित सभासद दीवान सिंह गौतम, सुरेश पाल, चंद्रपाल, बलवंत सिंह, मास्टर जितेन्द्र, बाबूराम, सोहनवीर, वैजयंती, कृष्णपाल, मास्टर सोमपाल, प्रिंसिपल दिलबाग सिंह, रमेश, जितेन्द्र गौतम, शेखर, बृजेश चौधरी, समस्त गणमान्य लोग मौजूद रहे।

close