Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार लोनी तहसील परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया।


लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

इस दौरान तहसील पर विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली 32 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया लोनी तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों का हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तम अंक आने वाली छात्राओं के नाम पर 1 वर्ष के लिए तालाबों का नामांकन किया गया इसके अतिरिक्त छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया आयोजन के दौरान महिला खातेदारों को निशुल्क खतौनियो का वितरण किया गया।

लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़े:-लोनी में एक दिन की SDM बनी मुस्कान

लोनी की SDM शुभांगी शुक्ला ने बताया कि आज के दौर में महिलाओं द्वारा प्रत्येक वर्ग में अतुलनीय योगदान दिया जा रहा है। पुरुष एवं महिलाओं को बराबर में लाने के लिए महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की आवश्यकता है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं का स्थान राष्ट्रीय की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए ।आज के समय में महिला सशक्तिकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। 

लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित


खास तौर से पिछड़े एवं प्रगतिशील क्षेत्रों में बिना महिलाओं की तरक्की एवं सशक्तिकरण की देश की तरक्की संभव नहीं है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलो, संपत्ति और दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता से है।  इन सुविधाओं को पाकर ही वे अपने सामाजिक स्तर को ऊंचा कर सकती है।


इस दौरान रंजीता धामा, लोनी चेयरमैन, प्रकाश सिंह तहसीलदार, शालनी गुप्ता अधिशासी अधिकारी एवं अन्य विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

close