Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फांसी लगा की आत्महत्या

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद जिले में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। मृतक ने लंदन से पढ़ाई की थी।


जनपद के कविनगर थाना इलाके के लैंड क्राफ्ट सोसायटी में 32 वर्षीय अनिरुद्ध राघव पत्नी के साथ रहते थे। उनका सहारनपुर में कंट्रक्शन का काम है, जबकि अनिरुद्ध राघव के पिता सूरजपाल राघव गुरूग्राम में रहते हैं। वह करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 

यह भी पढ़े:- अंशु मावी के पक्ष में हुई जनसभा, उमड़ा जनसैलाब

अनिरुद्ध राघव ने बीती रात फ्लैट में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी को पता चला तो कोहराम मच गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


लंदन से पढ़ाई की थी अनिरुद्ध राघव ने और वह लेक्चरर भी थे। पता चला है कि वह अक्सर लोगों को सही मार्ग पर चलने और आत्महत्या न करने की प्रेरणा देते थे, बावजूद इसके उनके द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर लोग हैरान हैं।



close