SDM लोनी और पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जावली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों से आगामी त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने की बात कही।
उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला और पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे जावली गांव स्थित सामुदायिक भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की अधिकारियों ने ग्रामीणों से त्रिस्तरीय चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराए जाने की बात कही।
यह भी पढ़े:- जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कसाना को मिला पूर्ण समर्थन
उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में प्रलोभन देने वाले वितरण करने वालों और चुनाव का माहौल बिगाड़ने वालों की सूचना स्थानीय पुलिस अथवा उन्हें देने की बात कही। बैठक में उपस्थित लोगो ने उपजिलाधिकारी लोनी व क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद को फूलों के बुके प्रदान कर अभिवादन किया।
इस मौके पर वर्तमान प्रधान वेदप्रकाश, सुरेंदर बाबूजी, श्रीचंद मास्टर अधिवक्ता महकार कसाना, जिपं वार्ड 12 प्रत्याशी प्रदीप कसाना, ज्ञानेंद्र कसाना(मास्टर जी), श्रीमती प्रीति कसाना, अदेशलता (सोनी), लीलू पहलवान, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

