नगर पालिका लोनी के वार्ड 10 से पार्षद ने बृहस्पतिवार को बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। जिसमे 168 बच्चो की स्वास्थ्य जाँच चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा की गई।
राजीव गार्डन वार्ड नंबर 10 पार्षद नीरज शर्मा पत्नी कमल शर्मा के द्वारा बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 168 बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर इंद्रप्रीत सेठी व डॉक्टर जसप्रीत कौर द्वारा जाँच की गई।
यह भी पढ़ें:- नीरज शर्मा पार्षद द्वारा वितरित किया गया पोष्टिक आहार
इस मौके पर सभासद नीरज शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में मानव सेवा ही धर्म का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि शिविर में 168 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई।
जिसमें पीलिया बुखार खून की कमी, सर्दी-खांसी, जुकाम, निमोनिया, छाती में इंफेक्शन, सूखा रोग, भूख न लगना, आदि रोगों से ग्रसित पाए गए। डॉक्टर जसप्रीत कौर ने बच्चों के परिजनों को साफ सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

