Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

यामीन मालिक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

यूपी के झांसी (Jhansi) में उत्कल एक्सप्रेस से दो नन और दो छात्राओं को उतारने के मामले में गाजियाबाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग की है।


यामीन मालिक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

गाजियाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष यामीन मलिक एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष एहसान अली के नेतृत्व में बृहस्पतिवार गाजियाबाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को उत्कल एक्सप्रेस में दिल्ली से उड़ीसा जा रही 2 ननों व 2 छात्रों के साथ हुई अभद्रता को लेकर सोपा ज्ञापन।


उन्होंने बताया कि दिनांक 19 मार्च 2021 को दिल्ली से उड़ीसा जा रही उत्कल एक्सप्रेस में 2 ननों व 2 छात्राओं के साथ बजरंग दल द्वारा धर्म परिवर्तन करने का झूठा आरोप लगाकर पुलिस की सहायता से रेल को रोका जबरदस्ती उतार कर उस महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है।


उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी दुख की बात तो यह है कि जिस पुलिस प्रशासन पर देश की जनता विश्वास करती है उसी पुलिस प्रशासन द्वारा बजरंग दल के गुंडों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया जाता है। जिस से आम जनता का पुलिस प्रशासन से विश्वास खत्म हो चुका है। 


बजरंग दल जैसे संगठन देश में अशांति फैलाने और संप्रदायिक जैसी हिंसा कराने का माहौल लगातार बनाने का कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से देश में हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा खत्म होता जा रहा है। अगर आज बजरंग दल जैसे संगठनों पर रोक नहीं लगाई गई तो यह एक दिन देश मे सांप्रदायिक माहौल फैलाने का और जगह-जगह दंगे कराने का काम करेंगे। क्योंकि यह घटना कोई पहली घटना नहीं है ऐसे संगठनों द्वारा पहले भी देश के अलग-अलग जिलों में संप्रदायिक फैलाने की लगातार कोशिश की जा चुकी हैं।


उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमारी मांग है कि जो भी पुलिसकर्मी इस घटना में शामिल थे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनको तुरंत सस्पेंड कर एफ आई आर दर्ज की जाए। साथ जिन बजरंग दल के गुंडे ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन सभी के खिलाफ जांच कर कड़ी से कड़ी धाराओं में एफ आई आर दर्ज की जाए अन्यथा पूरी कांग्रेस पार्टी और अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी गण अलग-अलग जिलों में धरना प्रदर्शन कर और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन तक भी करेंगे।


इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकबर चौधरी, एनएसयूआई उत्तर प्रदेश महासचिव रिजवान अली तवर, गाजियाबाद अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सानू सैफी, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष मुन्तयाज सैफी,धर्मेंद्र सिंह, शाहिद अब्बासी, वाजिद ,इरशाद अली तवर, फिरोज सैफी, आदि अल्पसंख्यक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
close