प्रमोद गर्ग
लोनी बॉर्डर थाना अंतर्गत बलराम नगर एक धर्मशाला में होली पर्व को देखते हुए पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में होली पर कोविड-19 की गाइड लाइन की जानकारी बिना उपद्रव त्यौहार बनाने की हिदायत दी।
बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित एक धर्मशाला में होली के पर्व के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह एवं उप निरीक्षक विनोद अहलावत के द्वारा होली के पर्व के संबंध में कोविड-19 के नियमों की जानकारी देते हुए होली का पर्व बिना हुड़दंग एवं प्यार के साथ मनाने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें:- लोनी बॉर्डर थाना अंतर्गत सेवा धाम क्षेत्र में पीस मीटिंग का आयोजन
चौकी प्रभारी लालबाग विनोद अहलावत ने 2 गज की दूरी मास्क जरूरी के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कैलाश गर्ग, आरसी अग्रवाल, राहुल सिंघल समेत क्षेत्र के काफी संख्या में संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

