लोनी कि DLF कॉलोनी में एक फ्लैट में आग लगने से एक बच्चे की मौत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
24x7 गाजियाबाद न्यूज़-प्रमोद गर्ग
जनपद गाजियाबाद के लोनी कोतवाली के DLF की हयात एनक्लेव कॉलोनी में एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फट गया। एक बच्चे की मौत हो गई है और परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें:- अनिल शर्मा वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन
लोनी कोतवाली क्षेत्र के DLF की हयात एनक्लेव कॉलोनी में रविवार को मकान संख्या बी-7 में आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। सिलेंडर फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। रानी फातिमा (45), हिना (28), मोहम्मद उमर मलिक (5), अली (16), अलीशा (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। माहिरा मलिक (4) की जलने से मौत हो गई।
इस घटना में पड़ोसी खुर्शीद मोहम्मद कैफ एवं मुनीम आदि का भी लाखों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया मौके पर उप जिलाधिकारी लोनी क्षेत्राधिकारी लोनी तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी आसपास के लोगों द्वारा जानकारी करने पर बताया गया कि ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल आदि भी मकान के अंदर रखा हुआ था जिससे बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
लोनी थाना क्षेत्र के हयात एनक्लेव में 3:30 बजे एक मकान में गैस का सिलेंडर लीक हो जाने के कारण फ्लैट में आग लग गई आग लगने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई एवं पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया इस घटना में 4 वर्ष की बच्ची माहिरा की झुलसने से मौत हो गई एवं बिलाल हिना उमर फातिमा रानी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है
प्रमोद गर्ग

