Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी


देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़-प्रमोद गर्ग

जनपद गाजियाबाद  के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में शर्ट का फंदा लगा हुआ था और मुंह पर चोट के भी  निशान थे सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर मृतक की शिनाख्त कर ली गई है।


यह भी पढ़ें:- अनिल शर्मा वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंदिरा एनक्लेव में रविवार सुबह निर्माणाधीन एक मकान में डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह क्राइम प्रभारी मदनलाल चौकी प्रभारी गुलाब वाटिका केके गौतम उपनिरीक्षक अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के गले में शर्ट का फंदा लगा हुआ था एवं मुंह पर एक तरफ चोट के निशान थे।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी


प्रभारी निरीक्षक द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड एवं कागज मिला जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त शत्रुघ्न शाह गॉड 28 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी बिहार के सारण जनपद के रूप में हुई। कागज पर मिले नंबर के अनुसार मृतक के साडू राजेश साह को बुलाया गया राजेश शाह ने बताया कि वह बलराम नगर में रहता है। शत्रुघ्न पूना में रहता था, उससे मिलने के लिए आया था। राजेश के बयान से अजीबोगरीब मामला उलझ गया। राजेश ने बताया की शत्रुघ्न मानसिक रूप से बीमार था एवं 2 दिन पहले भाग गया था उसने उसका पीछा भी किया।

विज्ञापन

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी

प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि डेड बॉडी 2 दिन पुरानी लग रही है जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

close