Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

अनिल शर्मा वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन।



देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
जिला पंचायत सदस्य वार्ड 13 की हाई प्रोफाइल सीट पर चुनावी मैदान में बहुजन समाज पार्टी से समर्थन लेकर चुनाव लड़ रहे शिक्षाविद अनिल शर्मा ने रविवार को बंथला, सिरौली, गनौली, चिरोड़ी, मेवला भट्टी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत कई गाँवो व कॉलोनी में जनसभाओं को संबोधित किया। जहां उनका वजन के बराबर सिक्को से तौलकर व फूल मालाओं से किया स्वागत।

वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनिल शर्मा ने ग्राम बंथला में सर्व समाज द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों के बीच लोगों ऐसे भी नेता आ रहे है जो आपको छलने, विकास के नाम पर लूटने, पैसे, शराब का प्रलोभन दिखा रहे है।
विज्ञापन
अनिल शर्मा वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन

उन्होंने कहा मैं आप लोगों को कहना चाहता हूं कि यदि शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, विकास के नाम पर आप लोग अपने उन्ही पुराने नेताओं से संतुष्ट हो तो आप फिर से उन्हें चुन सकते है, लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपके क्षेत्र के बच्चे शिक्षित हो, क्षेत्र का चौमुखी विकास हो, तो आप एक बार अपने इस सेवक को मौका देकर विजयी बना देना। मैं वादा करता हूँ कि आपको अपने क्षेत्र का नाम बताने में गर्व होगा।

वही सभा को संबोधित करते हुए चौधरी सेंसरपाल ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल का सच्चा सिपाही होने के नाते चौधरी अजित सिंह की तरफ से बसपा समर्पित अनिल शर्मा को समर्थन करता हूँ। उन्होंने बताया कि अनिल शर्मा ने कोरोना काल मे अपने स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की फीस भी माफ की है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक समाजसेवी के रूप में प्रयास करके अपनी एक अलग छवि बनाई है।

इस दौरान सभा में उपस्थित लोगों ने शिक्षाविद अनिल शर्मा को सिक्कों से तौल कर गांव वासियों के समर्थन में एक भेंट स्वरूप प्रदान की।


close