लोनी निवासियों को बड़ी राहत।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़-प्रमोद गर्ग
विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अथक प्रयास और शासन में लगातार वार्ता के बाद, शासन ने लिया निर्णय गुरुवार से लोनी को होगी ऑक्सीजन और दवाई की निर्बाध आपूर्ति
लोनी विधायक नंदकिशोर से अभी-अभी वार्ता के अनुसार लगातार विधायक नंदकिशोर गुर्जर शासन में लोनी में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति और दवाई सप्लाई के लिए लगातार वार्ता कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक के अनुसार लोनी की देवतुल्य जनता और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उसमें बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें:- देश के नामी न्यूरोलॉजिस्ट डेढ़ लाख तक में बेच रहे थे रेमडेसिविर, गिरफ्तार
उन्होंने बताया कल से भगवान की कृपा रही तो लोनी में ऑक्सीजन/दवाई की बिल्कुल भी कमी नहीं होगी। शासन से आश्वस्त किया गया है। जल्द लोनी कॉरोना से निर्णायक लड़ाई में जीत हासिल करेगा। सभी एक-दूसरे की मदद करें।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर स्वंय और उनकी टीम 'विधायक हेल्प डेस्क', भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के साथ मिलकर लगातार जरूरतमंदों की सेवा में दिन-रात कार्यरत है।
