Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

Loni में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा 5 लोग झुलसे।


Loni में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा 5 लोग झुलसे।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

Loni के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में राम पार्क विस्तार कालोनी स्थित कुर्माचल एंक्लेव में रविवार दोपहर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार जारी है। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सुधीर पाठक जोकि मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं अपने परिवार के साथ दो माह से कुर्मांचल एंक्लेव राम पार्क विस्तार कालोनी में राकेश यादव के मकान में किराये पर रहते हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी पत्नी नेहा रसोई में खाना बना रहीं थीं। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गई। घर में मौजूद सुधीर, नेहा, उनकी साली प्रियंका घर के बाहर भागे। साथ ही शोर मचाकर आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी दी। 

यह भी पढ़े:- ऑक्सीजन की कालाबाजारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार

लोग सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सभी दरवाजे की ओर खड़े होकर आग बुझा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के अवशेष लगने से सुधीर, नेहा, प्रियंका, पड़ोसी विपिन और सरविद्र गुप्ता झुलस गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सभी को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। 


डाक्टरों की मानें तो नेहा, विपिन और सरविद्र की हालत चिताजनक बनी हुई है। ट्रानिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पंवार ने बताया कि सिलेंडर लीक होने से आग लगी है। तहरीर आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

close