बच्चो को खाने का सामान, खिलौने का वितरण।
सेवा कामना वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा आज मेहनत कश मजदूर कॉलोनी में जाकर साबुन बच्चों को खाने का सामान तथा खिलौनों का वितरण किया गया।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
सेवा कामना वेलफेयर एंड एडुकेशन ट्रस्ट द्वारा शनिवार को शास्त्री पार्क यमुना के पुराने पुल पर मजदूर कॉलोनी में गई वहां जाकर उन्होंने बच्चों को खाने का सामान तथा खिलौने का वितरण किया। इसके साथ ही आज वहां जाने का मुख्य उद्देश्य बस दूर महिलाओं तथा लड़कियों को आत्मनिर्भर की ओर प्रेरित करने के लिए एक कदम था। जिसमें वहां जाकर महिलाओं और लड़कियों को यह समझाया गया की किस प्रकार ब्यूटी पार्लर का कोर्स करके अपने जीवन को अन्य सभी संभावनाओं से सुखद बना सकते हैं।
खुद संस्था अपने साथ अपनी एक सदस्य सुमन खेत्रपाल को लेकर गई। जिन्होंने वहाँ सभी महिलाओं को इसके बारे में समझाया तथा यह भी आश्वासन दिया कि वह खुद आकर यहां पर बच्चों को कोरस करवाएंगे। जिससे भविष्य में खुद का केंद्र खोलकर स्वावलंबी हो सकते हैं अभी वहां पर महिलाओं और बच्चों को साबुन का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सेवा कामना ट्रस्ट से अनु भाटिया, रिया कोहली, सुमन खेतरपाल, गौरव गुप्ता, कृष्ण कुमार सैनी, आदि उपस्थित रहे। अनु भाटिया ने अपनी तरफ से उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज के नेक कार्य के लिए संस्था का सहयोग किया।

