Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

38 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में अपने मनपसंद नेता को चुनने का उत्साह नजर आया।



देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

जनपद गाजियाबाद सहित 19 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता मतदान कर रहे हैं। जिले में शाम 6 बजे तक 74.33 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया है। मुरादनगर में सबसे ज्यादा 79.16 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया है।


38 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में अपने मनपसंद नेता को चुनने का उत्साह नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ ही अब बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी है। शाम छह बजे तक मतदाता मतदान करने के लिए मतदेय स्थल पर पहुँचे।

यह भी पढ़ें:- लोनी का उमेश अपने साथियों के साथ मिल जापानी कंपनियों से कर चुका है करोड़ों की ठगी


जनपद गाजियाबाद त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लाक वाइज प्रतिशत तीन बजे तक


भोजपुर     -  76.88

मुरादनगर   -   79.16

रजापुर     -   68.16

लोनी        -    71.50

कुल प्रतिशत  -  74.33


मतदान करने के लिए युवा ही नहीं बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी मतदान केंद्र पर पहुंच रहे थे। मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मतदन केंद्र पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे की मतदान से पहले मतदाता अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकें। खुद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अमित पाठक ने मसूरी में मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी की।

close