Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

कोरोना में बढ़ रहा है शवों का इंतजार हिंडन मोक्ष स्थल पर कतार में है 42 शव।


कोरोना में बढ़ रहा है शवों का इंतजार हिंडन मोक्ष स्थल पर कतार में है 42 शव।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

देश मद कोरोना के बढ़ते मामलों ने अब श्मशान पर भी लोगों का इंतजार बढ़ा दिया है। एक ओर जहां मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा, वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। गाजियाबाद के हिंडन मोक्ष स्थली का आज का हाल सुबह से ही हिंडन मोक्षस्थली पर शवों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी का शव एंबुलेंस में तो किसी का कार में तो किसी कई लोगों के शव सड़क पर ही रखें हैं और ये सब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


यहाँ इस लंबी लाइन की एक वजह इलेक्ट्रिक शवदाह गृह खराब होना भी है। श्मशान घाटों पर जलती चिताएं और लोगों के इंतजार के चलते अब अंतिम संस्कार के लिए उपयोग होने वाली लकड़ियों के दाम भी बढ़ गए हैं। आज सुबह 42 शव पहुंच जाने पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह श्मशान घाट का जायजा लेने पहुंचे। यहां आज भी सुबह से शवों की लाइन लगी है।

यह भी पढ़ें:- हर्षिका सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक

आपको बता दे कि गुरुवार को भी यहां अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे शवों की संख्या इतनी बढ़ गई कि दो से तीन घंटे के लिए वेटिंग बन गई। कुछ शवों को दूसरे श्मशान घाट पर भेजना पड़ा। लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा भी हुआ। हालांकि प्रबंधन ने विद्युत शवदाह गृह के पास बने प्लेजफॉर्म पर अंतिम संस्कार कराकर लोगों को शांत किया।


जब दोपहर तीन बजे तक सारे प्लेटफॉर्म फुल हो गए तो मोक्ष स्थली प्रबंधन ने टोकन बांटने बंद कर कार्यालय पर भी ताला डाल दिया। 10 दिन से हिंडन मोक्ष स्थली पर अंतिम संस्कारों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को एक दिन में 35 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म फुल हो गए। 

close