भूपखेड़ी गांव से प्रधान प्रत्याशी श्रीचंद कसाना को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन।
देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय चुनाव में जनपद गाजियाबाद के लोनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भूपखेड़ी से प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी श्रीचंद कसाना को मिल रहा है तीनों गांव में भरपूर जनसमर्थन। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि हमारे गांव में ऐसे ही प्रधान की जरूरत है जो विकास के प्रति अग्रसर रहते हैं।
यह भी पढ़ें:- सिक्योरिटी गार्ड ऑन वर्ल्ड स्क्वायर मॉल को किया 4 घंटा बंद
लोनी के भूपखेड़ी गांव निवासी श्रीचंद कसाना सन 1976 से सन 2020 तक भारत सरकार द्वारा संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड में अपनी सेवा दे चुके हैं और वर्तमान में पैतृक गांव भूपखेड़ी से ग्राम पंचायत पद के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। श्रीचंद कसाना घर घर जाकर विकास स्वच्छता शिक्षा के लिए अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीचंद कसाना कहना है कि अब ये अपनी सारी जिंदगी गाँव व समाज की सेवा में बिता देंगे। अगर मेरी ग्राम पंचायत मे किसी को कोई भी परेशानी होगी तो वो मेरी परेशानी होगी। चाहे वो किसी घर की हो या गाँव के विकास की, मैं हर तरीके से अपने प्रधानी क्षेत्र भुपखेड़ी, धारीपुर व सीती गाँव के साथ हूँ। मै इनके लिए प्रधान नही एक परिवार का सदस्य बनकर रहूँगा।
विज्ञापन
वहीं गांव के नवयुवक संदीप कसाना का कहना है कि ग्राम पंचायत पद प्रत्याशी श्रीचंद कसाना काफी इमानदार है और स्वच्छता के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। हमारी ग्राम पंचायत को श्रीचंद कसाना जैसे ही उम्मीदवार की आवश्यकता है।

