Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

मास्क ना लगाने पर पुलिस से उलझी महिला, जमकर काटा हंगामा।


देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को मास्क नहीं पहनने की जिद में एक महिला पुलिस से उलझ गयी। आभा यादव नाम की महिला अपने पति पंकज दत्ता के साथ वीकेंड कर्फ्यू में घूम रही थी। महिला अपने पति के साथ बिना मास्क लगाए थी पुलिस ने जब उन्हें रोका तो गलती मानने की बजाय वो पुलिस से उलझ गयी। पुलिस के साथ महिला की बहस हो गयी। 


इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महिला और उसका पति पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है। महिला ने पुलिस कर्मियों से कहा कि कोई कोरोना नहीं है। बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है। महिला ने कहा कि नही लगाएंगे मास्क ये मेरा पति है, मन करेगा किस भी करूंगी। उसके पति ने पुलिस कर्मियों से कहा कि तुमने मेरी कार कैसे रोकी?

यह भी पढ़ो:- Loni में पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी का शीशा तोड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्फ्यू पास के बिना ही सड़क पर निकली थी। उन दोनों ने पुलिस कर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि कार को हाथ लगाकर दिखा और चलान काटकर दिखा? पुलिस ने थाने के से महिला स्टाफ को बुलाकर दोनों पर धारा 188 और 51 B DDMA के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

close