Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गाजियाबाद में एन डी आर एफ आठवीं बटालियन की 5 टीमें अलर्ट, चक्रवाती तूफान तौकाते को लेकर है ये अलर्ट



देखिए तूफान की कुछ झलक  👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
चक्रवाती तूफान तौकाते को लेकर एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन अलर्ट हो गई है। मौसम विभाग ने बीते दिनों देश के पश्चिमी तट की ओर से इस तूफान के आने की भविष्यवाणी की थी। कमला नेहरूनगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया कि 5 टीमों को स्टैंडबाइ मोड पर रखा गया है। 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के चंद मिनट में ही ये टीम यहां से रवाना कर दी जाएंगी। इनमें फ्लड रेस्क्यू की टीमों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। हर टीम में 25-25 जवान होंगे, जो जरूरत पड़ने पर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करेंगे।
close