कोरोना को मात देते ही जनता की सेवा में लगे पार्षद सरदार सिंह भाटी
कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव होते ही जनता की सेवा में सड़क पर उतरे पार्षद सरदार सिंह भाटी
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
साहिबाबाद।। वार्ड 37 शालीमार गार्डन मैन नगर निगम गाज़ियाबाद के पार्षद सरदार सिंह ने बुधवार को घर घर गली, चौहारों, मोहल्लो, कॉलोनीयो मे गाज़ियाबाद की महापौर श्रीमति आशा शर्मा जी और नगर निगम गाज़ियाबाद एवम अपने निजी वाहनों और कार्यकर्ताओ एवम स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ सेनिटाइजेशन कराया।
पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया की पिछले महीने उनकी तबियत खराब थी जब उन्होमे कोविड टेस्ट कराया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेट हो गए थे। उस समय उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने बताया कि भगवान के आशीर्वाद और आप सभी के स्नेह, दुआओँ, आशीर्वाद से आज वो और उनका पूरा परिवार कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना की रिपोर्ट नेगिटिव आई और सभी अब स्वस्थ है।
उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड मे महापौर आशा शर्मा जी और नगर निगम द्वारा प्रत्येक दिन सेनेटाइज़ किया जा रहा है। अब वो भी स्वस्थ है और आज से ही अपने निजी वाहन और नगर निगम की मदद से क्षेत्र मे सेनेटाइजेशन के लिए लगाए है। अब वार्ड 37 मे प्रत्येक दिन सेनेटाइजेशन, फोगिंग, साफ सफाई और ज्यादा सुचारु रूप से होगी। वो स्वम अपनी देख रेख मे यह कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन
अभी तक यह सभी कार्य उनके सहयोगी कालीचरण पहलवान, रवि भाटी दूरसंचार मंत्रालय सलाहकार, कैलाश यादव, मुकेश यादव,अशोक, सोमनाथ चौहान, दीपक ठाकुर, रॉक, रवि हिंदुस्तानी, मोनू सेंगर, हरीश, डी के पचोड़ी, सुदीप शर्मा, धान सिंह, आदि अन्य कार्यकर्त्ता स्वम करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि मै सभी का धन्यवाद करता हूँ, जो आप सभी ने मेरा सहयोग किया।
विज्ञापन
इस मोके पर रवि भाटी दूरसंचार मंत्रालय सलाहकार सदस्य, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, सोमनाथ चौहान, सुदीप शर्मा,दीपक ठाकुर, सफाई नायक सुनील पवार, राजेश एवम स्वास्थ्य कर्मचारियों इत्यादि सभी ने क्षेत्र मे सेनिटाईजेशन करने मे सहयोग किया।



