Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गाजियाबाद में महाराष्ट्र से दबिश के लिए आई पुलिस टीम पर हमला 6 गिरफ्तार।



देखिए संबंधित वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में दबिश के लिए महाराष्ट्र पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। वहीं, जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने हमले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के दीनदयाल पुरी में एक महिला की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस पर सोमवार रात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। लोग यही पर नहीं रुके उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इस मामले में महाराष्ट्र में पुणे जिले के थाना फरासखाना के प्रभारी अभिजीत पाटिल ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


नीरज सिंह थाना प्रभारी नंदग्राम ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस हत्या में एक महिला का नाम प्रकाश में आया था। उसकी लोकेशन नंदग्राम की आ रही थी। सोमवार काे  फरासखाना थाने के प्रभारी अभिजीत पाटिल चार पुलिसकर्मियों मोकांशी, अमोल सरडे, मोहन दलवी, मयूर भोकले के साथ दीनदयाल पुरी में दबिश देने के लिए आए थे। इस दौरान महिला नहीं मिली लेकिन अंकित नामक युवक मिला। अंकित की महिला से फोन पर काफी बात होती थी। पुलिस अंकित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंकित के स्वजनों व पड़ोसियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लाठी, डंडों व सरियों से पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

यदि आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए व्हाट्सएप के बटन पर दबाएं


https://24x7homescare.blogspot.com/2021/05/request-form-for-sanitization.html

पुलिस अधीक्षक शहर निपुण अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें एक महिला कल्पना प्रवीण महाजन का नाम प्रकाश में आया था। उसकी लोकेशन नंदग्राम की आ रही थी। सोमवार को पुणे के फरसखाना थाने के प्रभारी ए राम पाटिल अपने चार पुलिसकर्मियों मोकांशी, अमोल सरडे, मोहन दलवी, मयूर भोकले के साथ दीनदयाल पुरी में दबिश देने के लिए आए थे। इस दौरान महिला नहीं मिली लेकिन अंकित नामक युवक मिला। अंकित की महिला से फोन पर काफी बात होती थी। पुलिस अंकित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंकित के स्वजन व पड़ोसियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। ए राम पाटिल ने अपना परिचय दिया तो आरोपितों ने परिचय पत्र, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज लूट लिए। आरोपितों ने उनसे हथियार भी छीनने का प्रयास किया। आरोपितों ने लाठी, डंडों, पत्थर व सरियों से पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। मारपीट में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना के बाद पुलिसकर्मी नंदग्राम थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। ए राम पाटिल ने छह आरोपितों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपितों अंकित निवासी आश्रम रोड, उसके पिता राजकुमार, भाई प्रमोद, पड़ोसी शंकर, विजय व शिब्बु उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटे हुए दस्तावेज व मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


उन्होंने बताया इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोट भी आई। आरोपितों ने पुलिस के आइकार्ड समेत अन्य दस्तावेज छीन लिए। इस माममे में अभिजीत पाटिल ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपितों अंकित निवासी आश्रम रोड, उसके पिता राजकुमार, भाई प्रमोद, पड़ोसी शंकर, विजय व सिब्बु को गिरफ्तार कर लिया।

close