Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी के गांव मिलक में कोविड हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को किया जागरूक

लोनी के गांव मिलक में कोविड हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को किया जागरूक


24x7 ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा के  मार्गदर्शन में जनपद गाजियाबाद लोनी ब्लॉक के गांव मिलक अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व में कोविड- हेल्प डेस्क लगाकर जागरूकता अभियान के तहत  आम लोगों को जागरूक करने का काम किया।

भाजपा संगठन  द्वारा चलाया जा रहा सेवा ही संगठन तथा मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान को और मजबूती देते हुए भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राजकुमार चाहर जी ने देश के  हर जनपद में किसी एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 डेस्क लगाकर जरूरतमंदों को मदद करने का निर्णय लिया है 
लोनी के गांव मिलक में कोविड हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को किया जागरूक


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आज देशभर मे 824 सामुदायिक केंद्रों पर एक साथ हेल्प डेस्क का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया

सत्यपाल प्रधान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहां भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए समय से रजिस्ट्रेशन कराएं एवं वैक्सीन लगवाने में न बरतें लापरवाही जीवन को करे सुरक्षित।
कोरोना से पहले के उपाय कोरोना के  दौरान इलाज और कोरोना के बाद क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए इसके लिए लोगों को जागरूक किया एवं उपस्थित लोगों को मास्क सैनिटाइजर एवं दवाइयां वितरित की।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान जिला महामंत्री विपिन कसाना  डॉ लाल जी विनोद प्रधान कपिल प्रधान लखन एवं स्थानीय लोग  उपस्थित रहे।
close