Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

"जल्द बनवाया जाये कावंड मार्ग":-रंजीता धामा 

"जल्द बनवाया जाये कावंड मार्ग":-रंजीता धामा


24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा के द्वारा जल निगम को दिल्ली-सहारनपुर रोड से लेकर बंद फाटक के बीच कांवड़ मार्ग के निर्माण को लेकर रिमाइंडर पत्र जारी किया गया।

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि हम लोग लोनी नगरपालिका क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। समय-समय पर करोडों रूपये के विकास कार्य क्षेत्र मे कराते रहे हैं। जिससे आमजन को आवागमन मे एवं जल निकासी को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पडे तथा लोनीवासियों का जीवन सुगम बन सके।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी दिल्ली-सहारनपुर रोड से लेकर बंद फाटक तक जाने वाले कांवड़ मार्ग का भी टेंडर नगरपालिका के द्वारा जारी किया गया था। इसमें दोनों तरफ नाले व बीच मे सडक बनायी जानी स्वीकृत हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने स्वार्थ वश इस कार्य को रूकवा दिया तथा विकास कार्य मे अडंगा लगा दिया कि ये मार्ग जल निगम का है, वो ही इसको बना सकता है, अन्य कोई संस्था इसको नही बना सकती।
"जल्द बनवाया जाये कावंड मार्ग":-रंजीता धामा


उन्होंने बताया कि लोनी नगरपालिका ने संबंधित विभाग से पत्राचार किया, लेकिन जल निगम ने लोनी नगरपालिका को एनओसी जारी नही कि ये रास्ता जल निगम के अधिकार क्षेत्र मे आता है। क्षेत्रविसियों को हो रही परेशानी को देखते हुये हमने फिर दोबारा प्रयास किया, लेकिन फिर भी एनओसी नही मिल पायी तब जिलाधिकारी महोदय के निर्देश अनुसार लोनी  नगरपालिका ने 1 करोड रूपये से अधिक पैसा जल निगम को दिया जिससे कि इसका निर्माण कार्य कराया जा सके, लेकिन ये मुख्य मार्ग आज तक नही बन पाया है, जो कि बेहद दु:ख का विषय है तथा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन मे परेशानी हो रही है। जिसको लेकर मै बेहद चिंतित हूँ।

उन्होने इस विषय को लेकर जल निगम के अधिकारियों को पुन: पत्र लिखकर जल्द से जल्द इसको बनाये जाने के लिये रिमाइंडर पत्र जारा किया गया है, साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष ने बात की है। ताकि जल्द ही ये मार्ग बन जाये।
close