Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना ने "ई चिंतन" कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना ने "ई चिंतन" कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।


24x7 गाजियाबाद न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष दिनेश सिंघल व संजीव शर्मा की अध्यक्षता में "ई चिंतन" कार्यक्रम वर्चुअल प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश की आजादी के बाद मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा इस सड़क बिजली पेयजल चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- लोनी में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट में तीन गिरफ्तार
  • राम जन्मभूमि के सैकड़ों वर्षो से विवादित मसले को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार हल कराकर बगैर किसी व्यवधान के मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
  • जम्मू कश्मीर में धारा 370 35a को समाप्त कर देश का अभिन्न अंग बनाने का ऐतिहासिक फैसला मोदी सरकार में लिया गया।
  • अल्पसंख्यकों में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए तीन तलाक के अभिशाप को खत्म कर उसके खिलाफ कानून बनाने का ऐतिहासिक कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया।
  • जीएसटी बिल पेश कर प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में स्वर्गीय अरुण जेटली जी के प्रयास से देश में जीएसटी कानून लागू किया गया।
  • मोदी सरकार ने देश के किसान मजदूर व्यापारी आदि वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाने का कार्य किया है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, सम्मान निधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान, गरीब कल्याण रोजगार योजना, आदि इस प्रकार की सैकड़ों योजनाओं के द्वारा देश के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
  • उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया प्रदेश की जनता को सीधा सीधा लाभ पहुंच सके।
  • कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज सरकार ने दिया जिसमें आर्थिक रूप से देश की जनता को उबारने का कार्य किया गया।
  • कल शाम तक उत्तर प्रदेश में 2 करोड 80 लाख 17 हजार 467 लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका है।
उन्होंने बताया हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण में प्रत्येक दिन बढ़ोतरी हो।

सत्र के समापन पर प्रभारी मंत्री ने जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल तथा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का धन्यवाद किया।

इस दौरान जिले के प्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी मंडल सेक्टर स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
close