Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह लोनी ब्लॉक में पहुंच कर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से की वार्ता



देखिए संबंधित वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी विकास खंड कार्यालय पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पहुंचे। जिलाधिकारी ने लोनी क्षेत्र के समस्त प्रधानों के साथ वार्ता की इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के प्रधानो को कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जागरूक किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के 1 तारीख से शुरू होने वाले संचारी रोगों के अभियान को सफल बनाने की बात कही जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को बरसात के पानी को संचय करने के लिए चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के तहत वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांव में मौजूद पंचायत भवन उप केंद्र आदि का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कही। वही महिला समूह की महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे सामान को किस तरह से बाजार में बेचा जाए उस पर भी चर्चा की।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लोनी ब्लॉक के कार्यालय में महिला समूह के द्वारा संचालित की जा रही कैंटीन का भी उद्घाटन किया।
close