आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र के सेनानियों का शॉल ओढ़ा कर किया सम्मान
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
25 जून आपातकाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृज विहार मंडल में निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान वार्ड 40 साहिबाबाद गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार डोगरा जी, वार्ड 94, सूर्यनगर के निवासी सूर्यदेव त्रिपाठी एवं संजय त्रिपाठी का उनके निवास पर जाकर शॉल एवं माला पहनाकर मिठाई खिला कर किया गया एवं उनके कारावास के कटु अनुभव विषय में अनेक जानकारी प्राप्त की। सभी लोकतंत्र के सेनानियों ने भी भाजपा का धन्यवाद किया। कहां की केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हम लोकतंत्र के सेनानियों को सम्मान देती है अन्यथा किसी पार्टी का कोई नेता पिछले 46 वर्षों में आज तक हमसे मिलने नहीं आया।
वीरेंद्र कुमार डोगरा का जन्म 26 अक्टूबर 1940 पाकिस्तान के हैदराबाद में हुआ था ! वही सूर्यदेव त्रिपाठी का जन्म 17 अक्टूबर 1933 को गांव पहेली, जिला बस्ती, उत्तरप्रदेश में हुआ।
श्री डोगरा आपातकाल में 19 महीने, सूर्यदेव त्रिपाठी 16 महीने एवं संजय त्रिपाठी 5 महीने तिहाड़ जेल में रहे थे ! इस सम्मान समारोह में बृजविहार मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, मंडल महामंत्री कृष्ण (शशि) खेमका, साहिबाबाद गांव के पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन वसुंधरा जोन पंचम चौधरी, मोहित चौहान, मुकेश बाल्मीकि, प्रमोद चपराना मौजूद थे।

