Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में अवैध रूप से संचालित 4 फैक्ट्रियां सील।


24x7 Ghaziabad News
एनजीटी के आदेशों पर प्रशासनिक अधिकारियों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को बेहटा हाजीपुर गांव वे आर्य नगर कॉलोनी में प्रदूषण फैलाने वाली 4 इकाइयां सील की। अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहने की बात कही है।
देखिए वीडियो 👇



उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली गायों के संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी जिसके चलते शुक्रवार दोपहर तहसीलदार शिवनरेश सिंह के निर्देशन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने बेहटा हाजीपुर गांव में छापेमारी की। इसमें अधिकारियों को एक मकान में तार छीलने का कार्य होता मिला। अधिकारियों ने कार्रवाई कर प्लॉट को सील कर दिया है। उधर अधिकारियों ने तार से भरी ट्रैक्टर ट्राली को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
देखिए वीडियो क्यों हुई लोनी विधायक के बेटे पर FIR दर्ज 👇


वहीं अधिकारियों ने आर्य नगर में छापेमारी कर मैसर्स अरुण वॉशिंग एंड डाईंग, सलीम जीन्स वाशिंग एंड डाईंग व प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी मैसर्स अर्पित प्लास्टिक को सील किया।
उपजिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि इकाई संचालक मौके पर संबंधित विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। साथ ही क्षेत्र में कई स्थानों पर संबंधित विभागों से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए अवैध रूप से फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी गतिमान रहेगी।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close