Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

योगी सरकार का बड़ा आदेश, रोजाना दो घंटे लोगों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी।


योगी सरकार का बड़ा आदेश, रोजाना दो घंटे लोगों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी।

24x7 Ghaziabad News
यूपी राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए अब उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह 10:00 से 12:00 तक कार्यालय में बैठने का आदेश जारी किया है। इस दौरान अफसर जनता की समस्या सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

उन्होंने कहा है कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी अधिकारी, विशेष तौर पर फील्ड में तैनात अधिकारी सुबह 10:00 से 12:00 तक संबंधित कार्यालय में बैठेंगे। उन्होंने कहा है कि जन सुनवाई के लिए अधिकारियों के बैठने की स्थिति का वरिष्ठ स्तर जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त मण्डलायुक्त, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, पुलिस महानिदेशक, समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त जिलाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं। 
राज्य सरकार ने उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 2 सहायक श्रम आयुक्त को नियुक्ति प्रदान कर दी है। इस सम्बंध में श्रम विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। विभाग के आदेश में कृष्ण कान्त यादव तथा मयंक सिंह को सहायक श्रमायुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही दोनों अधिकारियों की उक्त पद पर तैनाती करते हुए कृष्ण कान्त यादव को गोरखपुर का सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है। मयंक सिंह को बाराबंकी जनपद का सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है। सहायक श्रमायुक्त के पद पर नवनियुक्त अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने सम्बंधी प्रमाण पत्र शासन को अतिशीघ्र उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close