Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | दिल्ली सहारनपुर रोड पर अतिक्रमण ने बढ़ाई परेशानी

24x7 Ghaziabad News
लोनी के ट्रॉनिका सिटी दिल्ली सहारनपुर रोड पर पाभी सादकपुर में भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे की भरमार है। जगह-जगह सड़कों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, इससे पैदल चलने वाले भी परेशान हैं। लोनी शहर में सड़कों पर कब्जे के कारण नगरवासी भी काफी परेशान नजर आते हैं। शहर के मार्ग पर लोगों ने अपना सामान रख लिया है, साथ ही ट्रक खड़े कर अवैध कब्जा कर लिया है। इस कारण बस, ट्रैक्टर व वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के मुख्य तिराहे पर अवैध कब्जे के कारण शहर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। शहर में हो रहे सड़क पर कब्जे के चलते लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्य बाजार में सामान लेने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मुख्य बाजार में भयंकर जाम लग जाता है। जाम से निकलने में कई कई घंटे बर्बाद हो जाते हैं। लोग सारा दिन जाम में फंसकर रह जाते हैं।

देखिए वीडियो 👇


लोनी के दिल्ली सहारनपुर रोड पर टोनिका सिटी से पाभी सादकपुर के बीच कुछ अवैध अतिक्रमणकारियों ने ट्रक खड़े कर जाम की स्थिति पैदा कर दी है। शनिवार को भी वही नजारा देखने को मिला। जिसके कारण दिल्ली सहारनपुर रोड पर सफर करने वाले लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा और अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए काफी समय लगा।
स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अब से लगभग 4 वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने तत्कालीन उप जिलाधिकारी प्रेम रंजन को बता कर समस्या का समाधान कराया था। प्रशासन का पुनः अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाए तो अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण करने की हिम्मत नहीं होगी।

उपजिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। समय-समय पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। जिन लोगों ने सड़क, नालियों व सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ शीघ्र की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close