Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | व्यापारियों ने किया पुलिस का सम्मान।


हत्या, लूट, रंगदारी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने पर शनिवार को लोनी के व्यापारियों ने पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस ने अन्य वारदातों में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

देखिए वीडियो 👇



एसएलएफ वेद विहार की सोसायटी में रहने वाले सोनू डेढ़ा ने 5 माह पूर्व पड़ोसी कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया। व्यापारियों में दहशत कायम करने के बाद उसने रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने उस पर 50000 का इनाम घोषित किया था। 

29 जुलाई को शकलपुरा गांव के पास पुलिस और सोनू डेढ़ा के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान उसकी टांग में गोली लगी थी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया था। 
शनिवार को एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी के व्यापारी एसपी देहात डॉक्टर ईरज राजा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर से मिलने इंद्रापुरी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर दोनों अधिकारियों औरएस ओ जी टीम का स्वागत किया।

देखिए मुठभेड़ के बाद सोनू डेढा घायल। 👇



विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close