Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | बलराम नगर में मंडल कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न


लोनी | बलराम नगर में मंडल कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

24x7 Ghaziabad News
भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद के बलराम नगर आयुक्त मंडल लोनी की मंडल कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल व मंडल प्रभारी तरुण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लोनी | बलराम नगर में मंडल कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

बैठक के प्रथम उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए कार्य करना है।
लोनी | बलराम नगर में मंडल कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न


कार्यसमिति के दूसरे सत्र में मंडल प्रभारी तरुण शर्मा ने पिछले किए हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी आयामों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
लोनी | बलराम नगर में मंडल कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न


इस दौरान पूर्व चेयरमैन लोनी नगर पालिका डॉ विनोद बंसल ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिला उपाध्यक्ष कौमूदी चौधरी, निशा सिंह, जिला मंत्री आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री चंद्रपाल प्रधान,  राहुल श्याम सुंदर, मनोनीत सभासद सचिन त्यागी, महिला मोर्चा की जिला संयोजिका आरती मिश्रा, विमलेश, पंडित ललित शर्मा, ब्रहमेश तिवारी, महेंद्र राजपूत, अनूप भड़ाना, जयवीर बंसल, सुनील बंसल, हिमांशु लोहरा, परविंदर चौधरी, रोहित भारद्वाज आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close