Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | महिला ने 2 बच्चो को मार की खुदकुशी।



24x7 Ghaziabad News
गाजियाबाद (Ghazaibad) के लोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के लोनी इलाके में एक 25 साल की महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या (Murder) करने के बाद फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। महिला के बच्चों की उम्र पांच और सवा महीना थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देखिए वीडियो 👇


लोनी बॉर्डर इलाके की उत्तरांचल कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की प्रिया दहिया ने 18 जुलाई की शाम को पहले अपनी 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद प्रिया ने सवा महीने के अपने बेटे की भी गला दबाकर जान ले ली।

अपने दोनों बच्चों की जान लेने के बाद प्रिया ने खुद भी पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
महिला के इस कदम से हर कोई हैरान है। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था। ऐसे में चर्चा ये हो रही है कि आखिर प्रिया ने क्यों अपने दो मासूमों की जान ली और फिर खुद भी फंदे से झूल गई। प्रिया के इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल सोनकर ने सोमवार की सुबह को बताया कि बताया कि अरविंद मालिक नामक एक शख्स यहां गली नंबर 7 उत्तरांचल कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी प्रिया दहिया व पांच वर्षीय बेटी निव्या तथा सवा महीने का पुत्र भी रहते हैं। पुत्र का अभी तक नाम भी नही रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अरविंद की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया दहिया ने ने पहले बेटी निव्या व सवा महीने के पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की सूचना शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और करवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि शव जीटीवी हॉस्पिटल पर है। लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि अरविंद ही तीनों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर गया था। उसके बाद वह वहां से चला गया। उसका फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मकान उत्तरांचल कॉलोनी पर जाकर पता किया गया तो पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के अलावा और कोई नहीं रहता था पड़ोसियों के बताने के अनुसार कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रारम्भिक जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। पुलिस अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close