लोनी में ईद की कुर्बानी करने पर कही लग न जाये राष्ट्रद्रोह | विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखा पत्र
24x7 Ghaziabad News
लोनी।। क्षेत्रीय विधायक ने उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि लोनी विधानसभा ‘एयरक्राफ्ट अधिनियम के अंतर्गत आता है। इसलिए यहां पशु कटान, मांस की दुकान, हड्डी एकत्र करना, कट्टी घर, बूचड़खाना आदि, हिंडन एयरबेस से उड़ान भरने वाले सेना के विमानों की सुरक्षा की दृष्टि से लोनी में प्रतिबंधित है। साथ ही यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। पूर्व में लोनी में पशु कटान से पक्षियों के आकर्षित होने से कई बार सेना के विमानों को हवाई हादसे का शिकार होना पड़ा है।
उन्होंने पत्र में बताया कि बावजूद इसके उनको सूचना प्राप्त हुई है कि ईद उल अजहा बकरा ईद के मद्देनजर लोनी में भारी पैमाने पर पशु कटान की तैयारी की गई है और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई सूचना के अनुसार क्षेत्र में गौवंश कुर्बानी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- 2 चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
यह भी पढ़ें:- चौकी से ही चुरा ले गया इंसास राइफल, गिरफ्तार
उन्होंने पत्र में बताया कि यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक के साथ-साथ राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आती है और इससे क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल भी खराब होने की पूरी संभावना है।
उन्होंने लिखा कि लोनी विधानसभा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कॅरोना की दूसरी लहर पर आपसी सद्भाव के कारण बड़ी मुश्किल से विजय प्राप्त की है। प्रदेश सरकार पिछले 2 वर्ष से हिंदू धर्म की कभी भी न रूकने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा स्थगित कर कोरोना के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति से लड़ने में सहयोग कर रही है। ऐसे में बकरा ईद के कारण सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में कहीं भी सार्वजनिक तौर पर भीड़ एकत्र न हो।
अगर कोई व्यक्ति कुर्बानी आदि की परंपरा को एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस और कॅरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए करना चाहता है तो लोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों को लोनी से दूर दिल्ली या खेकड़ा आदि स्थानों पर व्यवस्था बनाई जाए। इसके बावजूद भी कुछ लोग क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश में संलिप्त पाए जाए तो उनसे सख्ती से निपटा जाए। गत वर्ष बकरा ईद पर मुस्लिम भाईयों द्वारा उनकी अपील पर केक का बकरा काट कर सांकेतिक रूप से पर्व मनाकर कोविड़ से लड़ने में सहयोग और ऑर्डिनेंस का पालन कर एक मिसाल कायम की थीं।
उन्होंने लिखा कि वो स्वंय सोमवार से कार्यकर्ताओं के साथ जनहित एवं राष्ट्रहित में निरीक्षण करेंगे। जिससे किसी प्रकार का ऑर्डिनेंस एवं कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन न हो और क्षेत्र में अमन-शांति बनी रहे।
विज्ञापन