लोनी निवासी पिता ने लगाया पुत्री की हत्या का आरोप
24x7 Ghaziabad News
गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के मकरेड़ा गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लोनी के रामपार्क निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लड़की के के ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लड़की के पिता ने बताया कि उनकी लड़की की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व मुरादनगर के मकरेड़ा गांव में संदेश पुरत श्रीपाल से हुई थी। उनकी लड़की के 2 बच्चे है। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले लड़की को जान से मारने की नियत से मारते पीटते थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी लड़की के पति संदेश एवं उसके पिता श्री पाल ने बहुत मारा पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास करा है। बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मुराद नगर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन