Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

प्रधान पुत्र ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण


24x7 Ghaziabad News
मुरादनगर।। ग्राम पंचायत मुहीउद्दीनपुर हिसाली के प्रधान पुत्र राहुल सैन ने शनिवार को पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन। उन्होंने जनता से अपील भी की है कि अपने जन्मदिन पर लोक पौधा लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाने में सहयोग कर सकते हैं।


राहुल सैन मुरादनगर के ग्राम पंचायत मुहीउद्दीनपुर हिसाली के रहने वाले हैं उनकी माता श्रीमती पुष्पा देवी वर्तमान में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान है। उन्होंने अपने गांव में जगह जगह पर 20 पोधे लगाए।
ग्राम प्रधान पुत्र राहुल ने बताया कि वह इन सभी पौधों को अपने जीवन से भी ज्यादा ख्याल रखकर पालना चाहता है ताकि आने वाले हर साल भी वो इसी प्रकार से पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मना सके। उन्होंने सभी लोगों से यह भी अपील की है कि सभी व्यक्ति अगर अपने जन्मदिन पर दो या चार पौधे लगाकर उनका ख्याल रखें तो हमारे आसपास के एरिया में कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं हो सकती। इसीलिए सभी व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक या दो पौधा लगाकर हर साल अपना जन्मदिन मनाने और उन पौधों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

राहुल को 24x7 गाजियाबाद न्यूज़ की टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
close