Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी भारतीय व्यापार मंडल ने नगर टीम की घोषणा की।


24x7 Ghaziabad News
भारतीय व्यापार मंडल ने शनिवार को व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए लोनी नगर टीम की घोषणा की। यह घोषणा व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए की गई है।
देखिए वीडियो 👇



भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढक ने भोपाल प्रधान खन्ना नगर निवासी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रधानजी रेस्टोरेंट्स पूजा कॉलोनी वालों को नगर अध्यक्ष लोनी शहर नियुक्त किया। राहुल भारद्वाज निवासी गिरी मार्केट को लोनी नगर का उपाध्यक्ष बनाया गया, विनय गोयल को संस्था का नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। शैंकी सिंह तथा उपेंद्र सिंह लोनी निवासी को संस्था में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान ढाका इलेक्ट्रिकल इंद्रपुरी के देवेंद्र ढाका समाजसेवी सुरेश कुमार, मनीष मित्तल, गोलू भारद्वाज तथा पूजा कॉलोनी के समस्त व्यापारी लोग मौजूद रहे। देवेंद्र ढाका ने कहा की लोनी क्षेत्र में व्यापारी की बहुत सारी समस्याएं हैं। जिन पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। जिनका भारतीय व्यापार मंडल जल्द से जल्द निस्तारण कराने की कोशिश करेगा तथा लोनी के सभी व्यापारियों को एकजुट करेगा।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close