Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | तमंचा व  कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।


लोनी | तमंचा व  कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Ghaziabad News
लोनी। प्रमोद गर्ग
एसएसपी गाजियाबाद द्वारा पूरे जनपद में अपराधियों एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में के क्रम में थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपनिरीक्षक अमित शर्मा कांस्टेबल उम्मेद सिंह हेड कांस्टेबल अनिल कुमार द्वारा 315 बोर एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ नसबंदी तिराहा 100 फुटा रोड प्रेम नगर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आमिर उर्फ कचरी पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी बुध नगर निकट बुध सिंह इंटर कॉलेज थाना लोनी जनपद बताया। 
लोनी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के कप्तान साहब के दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए योनि पुलिस ने सफलता हासिल कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उससे बरामद तमंचा एवं जिंदा कारतूस हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराधिक घटना रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  जेल भेज दिया गया है।
close