Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में दिनदहाड़े महिला की हत्या कर लाखों की लूट।


लोनी में दिनदहाड़े महिला की हत्या कर लाखों की लूट।

Ghaziabad News
प्रमोद गर्ग
लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े शनिवार शाम को बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर कर महिला की हत्या करके लाखों की लूट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल दी।

लोनी की अशोक विहार कालोनी में रहने वाले दिलशाद ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी में गैस सप्लाई का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी मुनिया एक बेटी अलीशा, दो बेटे आहत, अरहम हैं। शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चले गए। अलीशा और आहत स्कूल चले गए। घर में मुनिया और अरहम थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अलीशा स्कूल से घर पहुंची तो मुनिया सोफे पर पड़ी मिली। जबकि बेटा उनके पास बैठा हुआ था। उनके हाथ पैर कपड़े से बंधे हुए थे। मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। अलीशा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। लोगों ने उनके हाथ पैर खोले, पानी पिलाने का प्रयास किया। लोग उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब एक बजे एलईडी काफी तेज आवाज में चल रही थी। लेकिन जब अलीशा घर पहुंची तो एलईडी बंद थी।

घर के प्रथम तल पर कपड़े और अन्य सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। घर से 75 हजार रुपये और करीब सवा लाख रुपये की ज्वेलरी गायब थी। स्वजन ने बदमाशों द्वारा हत्या के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

डा. इरज राजा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मकान की कुंडी बाहर से बंद मिली है। आसपास के लोगों ने किसी अपरिचित को आते जाते नहीं देखा है। संभवत: किसी परिचित ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी और अन्य प्रकार से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
close