सिटिजनशिप अमेंडेन्ट एक्ट प्रोटेस्ट जामिया यूनिवर्सिटी के कैम्पस में घुसी पुलिस, डराने वाली तस्वीरें आ रही है।
- जामिया का प्रोटेस्ट हिंसक हो गया है:-
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सिटिज़नशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन तीन दिन से जारी हैं. 15 दिसंबर की शाम यह विरोध हिंसक हो गया. दिल्ली पुलिस कैम्पस के अंदर घुस चुकी है और छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है, उनके ऊपर आंसूगैस के गोले छोड़ रही है।
- पुलिस के मुताबिक:-
प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की तीन बसों में आगजनी की है. यूनिवर्सिटी कैंपस के आस-पास के इलाकों में तोड़फोड़ की गई है. आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं. दिल्ली फ़ायर सर्विस का कहना है कि छात्रों ने उनकी गाड़ियों का रास्ता ब्लॉक कर दिया. दो दमकलकर्मी इस हिंसा के दौरान घायल हो गए।
- यूनिवर्सिटी के चीफ़ प्रॉक्टर वसीम अहमद खान ने ट्वीट किया:-
दिल्ली पुलिस जबरदस्ती कैंपस में घुसी, बिना इजाज़त के. हमारे कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को पीटा जा रहा है और उन्हें कैंपस से बाहर भगाया जा रहा है।
- छात्रों का आरोप ज्य़ादती कर रही है पुलिस:-
जामिया के छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी तरफ से कोई हिंसा नहीं की गई. कुछ शरारती तत्व प्रोटेस्ट को भटकाने की कोशिश कर रहे थे. उनका आरोप है शरारती तत्वों ने आगजनी की जिसके चलते पुलिस अब छात्रों पर ज्यादती कर रही है. खबर है कि पुलिस के डर से 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स हॉस्टल के कमरों में छिपे हुए हैं।
- सोशल मीडिया जामिया कैंपस की तस्वीरों और वीडियोज़ से भरा पड़ा है:-
इनमें दिख रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए हैं. लाइब्रेरी केअंदर आंसू गैस का धुंआ भरा हुआ है. टेबल-कुर्सियां टूटी पड़ी हैं. स्टूडेंट्स खिड़की से भागने की कोशिश कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी के वॉशरूम की तस्वीरें हैं, जहां छात्र घायल पड़े हैं. एम्बुलेंस नज़र आ रहे हैं जिनमें भरकर घायल छात्रों को ले जाया जा रहा है।
- पुलिस ने महिला पत्रकार का फोन छीना,गालियां दीं:-
बीबीसी की पत्रकार बुशरा शेख ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि वह कवरेज के लिए जामिया पहुंची थीं. लेकिन पुलिस ने उनका फोन छीनकर तोड़ दिया. एक पुलिसवाले ने उनके बाल खींचें और उन्हें लाठी से पीटा गया. बुशरा ने बताया कि जब उन्होंने अपना फोन वापस मांगा तो उनके साथ गाली गलौज की गई।
- कैम्पस की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद:-
पुलिस ने शाम से ही इलाके में बैरिकडिंग की हुई है. जामिया कैम्स की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिये गए हैं. खबर है कि प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के चलते कई आम लोग भी उस इलाके में फंसे हुए हैं।
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हिंसा की निंदा की. केजरीवाल ने लिखा:-
कोई भी व्यक्ति हिंसा में शामिल न हों. किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है. प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण होना चाहिए.
- अरविंद केजरीवाल ने थोड़ी देर बाद दूसरा ट्वीट किया:-
मैंने एलजी से बात की है और उनसे शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने की अपील की है. हम अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. इस हिंसा के दोषियों की पहचान होनी चाहिए और उनको सजा मिलनी चाहिए।


