Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

बेसहारा लोगों को कम्बल किये वितरित

बेसहारा लोगों को कम्बल किये वितरित

आज एफएस जन कल्याण सेवा समिति द्वारा बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए गरीब एवं बेसहारा लोगों को कम्बल आवंटित किये गये ताकि वह अपने आप को ठंड से बचा सके इस मौके पर एफएस जन कल्याण सेवा समिति के प्रबंधक अब्दुल कादिर जी,राष्ट्रीय सचिव फौजी अय्यूब अली एवं जिला अध्यक्ष हासिम त्यागी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में फजलू राणा जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी को बुलाया गया और उनके हाथों से कम्बल आवंटित करवाए गए अन्य विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र सोनी,चौधरी असलम, आफताब आलम एवं सरवत अली द्वारा भी कंबल आवंटित करवाया गया इस मौके पर कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बेसहारा लोगों को कम्बल किये वितरित

गौरतलब है कि एफएस जन कल्याण सेवा समिति  स्थित कार्यालय खुशहाल पार्क नियर मदीना मस्जिद लोनी गाजियाबाद गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए एक वरदान के रूप में कार्य कर रही है जिसके द्वारा महिलाओं को सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन का काम सिखाया जाता है एवं उन्हें पढ़ाया भी जाता है और अन्य कई क्षेत्रों में भी वह गरीबों एवं बेसहारों की मदद करती है।
close