Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

नगरपालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए संगीन आरोप।

नगरपालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए संगीन आरोप।

     ज्ञात हो कि 2 दिन पूर्व रंजीता धामा ने वर्तमान माननीय विधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर से अपनी व अपने पति की जान का खतरा बताते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से गुहार लगाई थी.

मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रंजीता धामा ने माननीय विधायक नंदकिशोर को एक आपराधिक छवि का व्यक्ति बताया। साथ ही यह भी बताया कि उनके पति को माननीय विधायक से जान का खतरा है। माननीय विधायक महिलाओं का सम्मान भी नहीं करना जानते, वे पिछले दिनों ही नगर पालिका परिषद में भी अभद्रता कर चुके हैं। वार्ता में उन्होंने एक वायरल ऑडियो का भी जिक्र किया जिसमें माननीय विधायक ने उनको व उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। स्थानीय पुलिस भी विधायक के दबाव में है, जिसके कारण रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करी जा रही है।

रंजीता धामा ने बताया की इस संबंध में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्र भेजकर शिकायत की साथ ही ऑडियो क्लिप भी भेजी है, उन्होंने  यह  भी बताया कि अभी हाल ही में हुए विधानसभा सत्र के दौरान माननीय विधायक स्वयं ही अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ कर अनुशासनहीनता कर चुके हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के संबंध में भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी दौरान रंजीता धामा ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए अन्य विपक्षी दलों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
close