लोनी की नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर से बताया अपने पति की जान को खतरा। हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप।
रंजीता धामा नगरपालिका अध्यक्ष लोनी ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर उनके संज्ञान में लाया है की माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी जोकि एक बाहुबली एवं अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके संबंध बाहुबली डी पी यादव जो कि वर्तमान में जेल में है से भी है, ने मेरे पति मनोज धामा तत्कालीन अध्यक्ष नगरपालिका लोनी पर द्वेष पूर्वक किसी ना किसी फर्जी मुकदमे में फसा कर हम लोगों का मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया एवं मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद लोनी में दिनांक 16 दिसंबर 2019 को बोर्ड बैठक की समाप्ति के बाद जैसे ही मैं अपने घर के लिए रवाना हो रही थी उसी दौरान माननीय विधायक लोनी ने नगर पालिका परिषद व तहसील कार्यालय के प्रांगण में आते ही दहशत मचा दी, जिसके कारण मैं काफी भयभीत हो गई इसके कुछ समय पश्चात मुझे फोन पर किसी व्यक्ति द्वारा यह सूचना मिली की वर्तमान विधायक मेरे पति की हत्या करवा सकते हैं। वर्तमान विधायक पर अपने कार्यकाल में अवैध कार्य जैसे:-रेत खनन, प्रदूषित इकाइयां, अवैध शराब, सट्टा, मीट की दुकानों, प्लॉटों पर अवैध कब्जा आदि कार्यों से अवैध उगाई को चरम पर पहुंचा कर पार्टी व सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य करने का आरोप लगाया है और यह भी बताया है कि जिस भी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा इन अवैध कार्यों का विरोध करने की कोशिश की जाती है उस पदाधिकारियों पर मैं ही सरकार, मैं ही लोनी का मुख्यमंत्री हूं कहकर अनावश्यक दबाव बनाकर फर्जी मुकदमें दर्ज करा दिए जाते हैं जिसके कारण लोनी में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हताश व निराश है।

