Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत


लोनी के बेहटा हाजीपुर की मोलाना आजाद कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसके चलते घर में सो रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई ।शुरुआती जानकारी में पता चला है कि घर के निचली मंजिल पर बने एक कमरे में रखे एलसीडी में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण पूरे कमरे में आग लग गई और जिसके बाद पूरे कमरे में धुआं छा गया और घर में मौजूद सभी छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। माना यह भी जा रहा है कि जैसे ही शुरुआती दौर में फ्रिज और एल ई डी में शार्ट सर्किट हुआ तो घर में मौजूद एक 40 वर्षीय महिला के द्वारा वहाँ से तार हटाने का प्रयास किया गया ।लेकिन इसी दौरान महिला को जोरदार करंट लगा और उसकी वही मौत हो गई।और देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में सो रहे 5 साल से लेकर 12 साल तक की उम्र के 5 बच्चों की भी मौत हो गयी।  मृतकों में परवीन 40 वर्ष पत्नी  युसूफ अली फातमा 12 वर्ष पुत्री आसिफ अली  साहिमां 10 वर्ष पुत्री आसिफ अली   रतिया 8 वर्ष अब्दुल अजीम 8 वर्ष अब्दुल अहद 5 वर्ष शामिल हैं । इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में गम का माहौल बना हुआ है। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा है। फिलहाल सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत गम के इस माहौल में उमड़ा जन सैलाब।
लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत
लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत


आपको बताते चलें कि लोनी के बेहटा हाजीपुर इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में अलग अलग फ्लोर पर 3  भाइयो के परिवार रहते हैं ।सबसे निचले हिस्से में आसिफ का परिवार रहता था।आसिफ और घर के कुछ लोग किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे और आसिफ और उसके दूसरे भाई के 5 बच्चों के साथ उनकी 40 वर्षीय भाभी परवीन सो रही थीं। सोमवार की सुबह बच्चों को स्कूल जाना था। जब नीचे का दरवाजा नहीं खुला तो ऊपर रह रहे परिवार के द्वारा कमरे में देखा गया तो सारे में धुआं छाया हुआ था और महिला समेत पांचों बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए थे  ।जिन्हें देखकर घरवालों की चीख निकल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई ।आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। और पूरे गांव में मातम पसर गया।


लोनी में हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और  पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।शुरुआती जांच में बताया रहा है कि फ्रिज और एलईडी पास में ही रखे हुए थे एल ई डी और फ्रिज फ़टी हुई हालत में मिले हैं।कमरे में एक छोटा सा वेंटीलेशन है। स्थिति को देखने मे ऐसा लगता है । कि पहले फ्रिज या एल ई डी में शार्ट सर्किट हुआ होगा जिसके तार हटाने के लिए महिला परवीन द्वारा प्रयास किया गया होगा और उसी दौरान महिला की करंट लगने से मौत हुई होगी उसके बाद कमरे में आग फैल गई वेंटीलेशन कम होने के कारण कमरे में धुआं हो गया जिसकी वजह से पांचों बच्चों की भी मौत हो गयी।फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है उधर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का  रो रोकर बुरा हाल है ।
लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत

सूत्रों के अनुसार लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में  मोमबत्ती से आग लगने के कारण 6 सदस्यों की मौत हुई है क्योंकि बिजली का कनेक्शन कटा हुआ था जबकि शॉर्ट सर्किट हादसा बताया जा रहा है।

Tag: लोनी में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा 6 की मौत
close