गाजियाबाद: भारी संख्या मे पुलिस बल खेकड़ा के पूर्व विधायक मदन भैया के ग्राम जावली स्थित आवास पर पहुँची। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में रोष। लोग हजारों की संख्या में पूर्व विधायक मदन भैया के निवास स्थान पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस को खाली वापस लौटना पड़ा।
देखिये वीडियो 👆 आज पुलिस बल आने के बाद क्षेत्र की जनता की महापंचायत।
आज सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोनी क्षेत्र के जावली गांव निवासी पूर्व विधायक मदन भैया के आवास पर भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद क्षेत्रीय जनता में गुस्सा। सूत्रों के अनुसार मदन भैया द्वारा किसानों आंदोलन को समर्थन देने के बाद पुलिस दबाव बनाना चाहती है।
हालांकि अधिकारियों से जब इसे विषय पर बात की गई तो उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए एक महापंचायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मदन भैया द्वारा किसानों आंदोलन को समर्थन देने के बाद पुलिस दबाव बनाना चाहती है।
देखिये वीडियो 👆 क्षेत्रीय जनता के विरोध के बाद जाती पुलिस
आपको बता दे कि किसान आंदोलन के दौरान पूर्व विधायक मदन भैया ने अपना समर्थन दिया था।
हालांकि अधिकारियों से जब इसे विषय पर बात की गई तो उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं।