क्या कहा रतन टाटा ने, जिनको ट्विटर के माध्यम से जनता भारत रत्न दिलाने की मुहिम चला रही है
Ratan Tata. भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन है। जिनके लिए ट्विटर के माध्यम से 'भारत रत्न' दिलाये जाने हेतु एक कैंपेन चल रहा है और लोग धड़ाधड़ ट्वीट कर, सरकार से अपील कर रहे हैं कि रतन टाटा को भारत रत्न दिया जाए। ये तो सोशल मीडिया जनता की बात हुई, लेकिन इस बारे में ख़ुद क्या कहना है रतन टाटा का ? उन्होंने ट्वीट करके अपनी बात रखी, क्या लिखा पढ़िए:-
सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवार्ड को लेकर जो भावनाएं जताई जा रही हैं, मैं उनकी सराहना करता हूँ, लेकिन विनम्रता के साथ अपील करता हूँ कि ऐसे कैंपेन को बंद कर दिया जाए।
मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं भारतीय हूँ और भारत की तरक्की और समृद्धि में अपना योगदान कर पाया।
While I appreciate the sentiments expressed by a section of the social media in terms of an award, I would humbly like to request that such campaigns be discontinued.
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) February 6, 2021
Instead, I consider myself fortunate to be an Indian and to try and contribute to India’s growth and prosperity pic.twitter.com/CzEimjJPp5
हालांकि पिछले काफी वक्त से रतन टाटा के समर्थन में ट्विटर पर लोग ‘भारत रत्न’ की मांग करते आए हैं, लेकिन हाल ही में मोटिवेशनल स्पीकर डॉo विवेक बिंद्रा के एक मुहिम शुरू किए जाने के बाद से #BharatRatnaForRatanTata टॉप ट्रेंड में आ गया था। पढ़िए क्या लिखा था बिंद्रा ने:-
विनम्रता और सादगी से भरे रतन टाटा जी को 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की हम मांग करते हैं। क्या आप हमारी इस मांग का समर्थन करते हैं? जुड़िए हमारी इस मुहिम से और इस ट्वीट को ज़्यादा से ज़्यादा रिट्वीट करिए।
डॉo विवेक बिंद्रा ने इसमें राष्ट्रपति भवन और PMO को टैग भी किया। इसी के बाद से इस मांग ने और ज़ोर पकड़ लिया और आख़िरकार रतन टाटा को ट्वीट करना पड़ा।
विनम्रता और सादगी से भरे @RNTata2000 जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की हम मांग करते हैं। क्या आप हमारी इस मांग का समर्थन करते हैं? जुड़िए हमारी इस मुहिम से और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा Retweetकरिए!#BharatRatnaForRatanTata#RequestByDrVivekBindra @rashtrapatibhvn @PMOIndia pic.twitter.com/34EPfXPLpa
— Dr. Vivek Bindra (@DrVivekBindra) February 5, 2021
रतन टाटा कौन है ?
28 दिसंबर, 1937 को जन्मे रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। नवल टाटा इनके पिता थे। रतन टाटा देश के बड़े उद्योगपति हैं। ये अपनी सादगी और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। 26/11 के हमले के बाद ताज होटल के कर्मचारियों की मदद हो या फिर कोविड के दौरान अपने कर्मचारियों की मदद, रतन टाटा हमेशा अपनी कंपनी और कर्मचारियों के लिए खड़े नजर आते हैं। उनको मैनेजमेंट गुरु भी कहा जाता है।
शादी नहीं हो पाई रतन टाटा की
रतन टाटा के बारे में एक किस्सा है जो अक्सर कहा-सुना जाता है। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था, लेकिन वो लड़की भारत नहीं आना चाहती थी। उसी दौरान भारत और चीन के बीच जंग छिड़ गई थी। उस समय के हालात देखकर रतन की प्रेमिका बहुत डर गई थी। इधर भारत में रतन की दादी की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें भारत वापिस आना पड़ा। कुछ दिनों बाद उस लड़की ने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। हालांकि एक इंटरव्यू में रतन टाटा ने कबूल किया था कि चार बार उनकी शादी बस होते-होते रह गई।
