Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


गर्लफ्रेंड ने फोन पर कुछ कहा तो युवक ने खुद के गोली मार ली

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में से गोली चलने की आवाज आई। जब लोग कार के पास गए तो देखा कार में बैठे एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई है। लंबे इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की करवाई में जुट गई है। यह पूरी घटना बीते एक मार्च की देर शाम की है।

यह भी पढ़े:-लोनी में बिना परमिट के 6 ऑटो सीज 85 के काटे चालान

स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक सेंट्रो कार में था। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 छपरौली का है। एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया मृतक की पहचान प्रिंस तेवतिया के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। जो नोएडा में ही एक कंपनी में गॉर्ड का काम करता था। वह सेक्टर-168 छपरौली गांव में किराए पर रहता था। देर रात छपरौली गांव में काफी लंबे समय तक सेंट्रो कार में अकेले बैठा था और अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान दोनों की आपस में किसी बात को लेकर फोन पर ही झगड़ा हो गया। जिसके बाद प्रिंस ने सेंट्रो कार में रखी पिस्टल से कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मार ली।


रणविजय सिंह एडिशनल डीसीपी नोएडा ने कहा, "सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लंबे उपचार के बाद डॉक्टर ने मंगलवार को प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई तत्वों के आधार पर की जा रही है।"

close