बंधक बनाकर 40 लाख रुपए के तारो के बंडल लूटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़ - प्रमोद गर्ग
थाना टीला मोड क्षेत्र के कोयल एंक्लेव में निर्माणाधीन मेट्रो बिल्डिंगों में गार्डों को बंधक बनाकर लगभग 40 लाख रुपए की बिजली के तार लूट करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इनके कब्जे से 1 अर्टिगा कार, 1 कैंटर के साथ 2 नाजायज चाकू व साढ़े आठ लाख नगद बरामद हुए हैं।
थाना टीला मोड़ चौकी तुलसी निकेतन क्षेत्र कोयल इन्क्लेव में निर्माणाधीन मेट्रो बिल्डिंग में चल रहे काम से 6 अप्रैल को कुछ अज्ञात को बदमाशों ने गार्डो को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियो ने लगभग 40 लाख रुपये की कीमत के बिजली के तार लूट लिया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की ओर अपराधियो को पकड़ने के लिए एका एक दबिश देनी शुरू की।
यह भी पढ़ें:- पवन मावी पर हुई दो fir दर्ज
पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि बीते मंगलवार कोयल एनक्लेव मैं निर्माणाधीन मेट्रो बिल्डिंगों में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा बाढ़ गॉड दो बंदी बना लगभग 4000000 रुपए का प्रयोग होने वाला बिजली के तारों के बंडल हथियार के बल पर लूट ले गए थे।
उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात्रि अपराधी थाना टीला मोड़ क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी के पीछे खाली पड़े मैदान में लुटे हुए बिजली के तारो को बिक्रय कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली मोके पर पहुँची थाना टीला मोड़ पुलिस ने 6 अपराधियो को धर दबोचा। मोके पर अपराधियो के पास से लुटे हुए 45 बंडल बिजली के तारो के बंडल, कुछ बंडल बिक जाने से अर्जित हुए साढ़े आठ लाख रुपये नकद, दो अदद नाजायज चाकू घटना में इस्तमाल की अरटीगा कार जिसका नं. DL3CCS9192 घटना में शामिल एक कैंटर नं. DL1LM6877 बरामद कर लिए। इन अपराधियों की आपराधिक जानकारी की जांच की जा रही हैं।
थाना प्रभारी टीला मोड ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि अपराधियो की पहचान अतुल चौहान पुत्र संतोष उम्र 27 निवासी संगम विहार दिल्ली, दिनेश पुत्र जंगली प्रसाद उम्र 29 निवासी संगम विहार दिल्ली, अशोक पुत्र चंदेश्वर राय उम्र 31 निवासी संगम विहार दिल्ली, श्याम सिंह पुत्र लक्ष्मण प्रसाद उम्र 39 निवासी अम्बेडकर नगर दिल्ली, दीपक पुत्र गोविंद उम्र 22 निवास लेवर चौक गुड़गांव व अनवर पुत्र ईदा उम्र 45 निवासी ओखला दिल्ली के रूप में हुई।